फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लाइनपार में बिछाई जाने लगी सड़क, सीएम ग्रिड का 50 प्रतिशत काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल चौधरी चरण सिंह चौक से मंडी समिति गेट तक सीएम ग्रिड परियोजना का काम अब रफ्तार पकड़ने लगा है। करीब 24.89 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कई हिस्सों में सड़क पर डामर बिछाया जा रहा है, जबकि चिड़ियाटोला क्षेत्र में दुकानों के सामने सीसी टाइल्स लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। डिवाइडर पर पौधरोपण भी शुरू हो गया है, जिससे सड़क का स्वरूप बदलने लगा है।
विज्ञापन




स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस मार्ग को चौड़ा करने के साथ आधुनिक ड्रेनेज, फुटपाथ, डिवाइडर और बेहतर यातायात सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। वर्तमान में चौधरी चरण सिंह चौक से मंडी समिति गेट तक नाले का निर्माण तेजी से चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए पहले जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी वजह से नाला निर्माण और सड़क निर्माण का काम एक साथ कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान कई बार व्यापारियों और स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन अब सड़क का स्वरूप सामने आने लगा है। दुकानों के सामने सीसी टाइल्स बिछने से पैदल आवागमन आसान होगा, जबकि चौड़ी सड़क बनने से भारी वाहनों और रोजाना लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद सीएम ग्रिड योजना के अगले चरण में मानसरोवर कॉलोनी से रामलीला मैदान तक सड़क का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। लाइनपार में यह सड़क दिल्ली रोड, मंडी समिति, आवासीय कॉलोनियों और व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। परियोजना पूरी होने के बाद न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि जलभराव, धूल और अव्यवस्थित सड़क किनारों की समस्या से भी लोगों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें