फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत

Thu, 21 Apr 2022 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में केमरी थाना क्षेत्र के खानपुर मोड़ पर निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी को ड्यूटी से घर वापस आते समय एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में निजी फाइनेंस कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


मिलक कोतवाली क्षेत्र के गुलड़िया भाट निवासी अरविंद कुमार गंगवार रुद्रपुर की एक निजी फाइनेंस कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करते थे। परिजनों के अनुसार बुधवार की रात वो ड्यूटी से घर वापस आ रहे थे, इस दौरान केमरी थाना क्षेत्र के खानपुर मोड़ पर एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

हादसे में अरविंद कुमार गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। वहीं सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अरविंद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें