फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अमरोहा में दर्दनाक हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में दो की मौत, कई घायल

Mon, 27 Jan 2020 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। 
विज्ञापन


अमरोहा जिले के गजरौला में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे पर बगद नदी के पास डग्गामार बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब चार बजे हसनपुर के मोहल्ला कोर्ट का रहने वाला मोहन डग्गामार बस लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। बस में 20 से 25 यात्री सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में पिकअप मे सवार चालक राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के थाना भादरा के गांव राखाल निवासी गोपी राम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने आनन-फानन में डिवाइडर तुड़वाकर यातायात चालू करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें