फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 200 मी. में रिशु व 400 मी. में मोहित प्रथम

Sat, 29 Nov 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। युवा कल्याण विभाग बिलारी की ओर से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का सहयोग लेकर शुक्रवार दोपहर नगर के रामरतन इंटर कॉलेज के मैदान में विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रामों से आए युवाओं समेत अनेक परिषदीय स्कूलों के सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कबडड़ी सब जूनियर बालक वर्ग और सब जूनियर बालिका वर्ग में कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज अमरपुरकाशी ने पहला तथा लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर ने दूसरा स्थान पाया। जूनियर बालक वर्ग में लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी ने पहला और राजकीय इंटर कॉलेज बिलारी ने दूसरा स्थान पाया। जूड़ो सब जूनियर वर्ग 25 से 30 किलो वर्ग में कृष्ण यादव ने पहला और अंकुश यादव ने दूसरा स्थान, 30 से 35 किलो वर्ग में मोहित ने पहला और रचित ने दूसरा स्थान तथा 35 से 40 किलो वर्ग में अभय ने पहला और मोहन ने दूसरा स्थान पाया।
सब जूनियर बालक 200 मीटर दौड़ में रिशु यादव ने पहला, शोभित कुमार ने दूसरा और विवेक मौर्य ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में मोहित कुमार ने पहला, उमेश कुमार ने दूसरा और शुभम कुमार ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में स्वाति ने पहला, मुस्कान दूसरा और प्रीति ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में मोहिनी ने पहला, गुंजन ने दूसरा और माहेनूर ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में विवेक मौर्य ने पहला, सौरभ ने दूसरा और कुनाल ने तीसरा स्थान पाया।
1500 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में मुकेश ने पहला, हिम्मत सिंह ने दूसरा और विष्णु सिंह ने तीसरा स्थान पाया। 1500 मीटर दौड जूनियर बालक वर्ग में रविकांत ने पहला, दीपक ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में शिवानी ने पहला, मोहिनी ने दूसरा और तनु ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें