फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी में लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 29 Nov 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। फतेहपुर जनपद में बीएलओ की ड्यूटी के दौरान छुट्टी न मिलने पर लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या की घटना के विरोध में शुक्रवार को बिलारी तहसील में लेखपालों ने विभागीय कार्य का बहिष्कार किया। लेखपालों ने धरना स्थल से पूरे तहसील परिसर में घूमकर एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। वहीं एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। मौके पर लेखपालों संघ के अध्यक्ष शिव कुमार, सचिव फहीम हुसैन, उपाध्यक्ष नाजिया सुल्तान, कपिल कुमार, मोहम्मद नदीम,सुमित अग्रवाल, हरिओम सिंह, अंकित कुमार, प्रदीप कुमार व आयुष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें