मुरादाबाद। एमडीए ने नक्शा पास नहीं होने पर पाकबड़ा स्थित एक निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। साथ ही अन्य लोगों को नक्शा पास कराने के लिए चेताया गया है।
प्राधिकरण सचिव अंजू लता का कहना है मानचित्र की स्वीकृति के बिना भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इस बारे में विभाग ने उनको आगाह भी किया था। फिर भी भवन स्वामी लगातार मनमानी कर रहे थे। इसी कारण मंगलवार को भवन सील करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही लोगों से अपील भी की गई है कि जो लोग प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मानचित्र की स्वीकृति के बिना ही कुछ लोग भवन का निर्माण कर रहे हैं। क्षेत्रीय अवर अभियंता मनोज सिंह ने बताया गया कि लगातार भवन स्वामी को नोटिस भेजा गया। चेतावनी भी दी गई थी। ब्यूरो