फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड : पहली डेडलाइन तक काम पूरा नहीं, नई 26 फरवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए निर्माणाधीन रिंग रोड की पहली डेडलाइन 17 सितंबर निकल चुकी है। काम अब भी अधूरा है। तर्क दिया जा रहा है कि बारिश के चलते काम बंद करना पड़ा। अब नई समय सीमा 26 फरवरी 2026 तय की गई है। रिंग रोड का निर्माण होने से बिजनौर, ठाकुरद्वारा जाने के लिए शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। एनएचएआई शहर के तीन तरफ 33.72 किमी परिधि में रिंग रोड का निर्माण करा रहा है। रिंग रोड पर तीन रेलवे ओवरब्रिज भी निर्माणाधीन हैं। इनमें हकीमपर-लोदीपुर-बिसनपुर रेलवे लाइन के बीच, अगवानपुर-हरथला रेलवे लाइन के बीच, सेहल हाल्ट और गोट के बीच आरओबी का काम चल रहा है। ग्राउंड स्तर के काम लगभग पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

बारिश के चलते निर्माण कार्य बाधित हो गया था। बारिश बंद होने के कारण फिर कार्य शुरू कर दिए गए हैं। एनएचएआई का कहना है कि दिसंबर 2025 तक आरओबी का काम पूरा होने की संभावना है। रोड निर्माण का कार्य 57 प्रतिशत तक पूरा हो गया है।

एक पुल और पुलिया के काम लगभग पूरे
रिंग रोड के लिए रामगंगा नदी पर बनाए जा रहे पुल का कार्य बरसात के पहले लगभग पूरा हो गया था लेकिन फिनिशिंग टच देना बाकी रह गया है। इसी प्रकार ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा के लिए 11 अंडरपास के निर्माण पूरे हो गए हैं। 35 पुलियों में से सिर्फ एक का निर्माण बाकी है। इसके अलावा सिरसा मोहन और त्रिलोक नगर में डामर रोड बनाने का काम पूरा हो गया है। अन्य स्थानों पर रोड पर मिट्टी डाली जा रही है। रिंग रोड का ठेका केसी बिल्डकान कंपनी को मिला है।
विज्ञापन



लाखों वाहन चालकों और सैलानियों को मिलेगी राहत



रिंग रोड का निर्माण होने पर दिल्ली और पंजाब के व्यवसायियों के ट्रक बाइपास होते हुए बिजनौर की तरफ निकल जाएंगे। कारोबारियों को शहर में नहीं आना पड़ेगा। इसी प्रकार उत्तराखंड नैनीताल जाने के लिए भी बाहरी रोड से लोग ठाकुरद्वारा मार्ग से जुड़ जाएंगे। शहर के कांठ मार्ग और रामपुर रोड पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।


1881.92 करोड़ का है प्रोजेक्ट एनएचएआई के अनुसार रिंग रोड की कुल लागत 1881.92 करोड़ हैं। इसमें भूमि अधिग्रहण की लागत 451 करोड़ आई है। रिंग रोड निर्माण का ठेका 655 करोड़ का हुआ है। रिंग रोड निर्माण 19 सितंबर 23 से चल रहा है।



एनएचएआई के अभियंताओं की कोशिश है कि रिंग रोड का काम समय से पूरा हो सके। बरसात आने पर काम में बाधा पड़ गई थी। अब फिर रोड और पुलों के निर्माण तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

- अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक, मुरादाबाद एवं प्रभारी गाजियाबाद जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें