फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 6.59 करोड़ से सोनकपुर थाने का पीडब्ल्यूडी करेगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 6.59 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी सोनकपुर थाने का निर्माण करेगा। दो मंजिला थाने में ऊपर बैरक और नीचे थाने से संबंधित कार्यालय होंगे।
विज्ञापन

सोनकपुर थाने का निर्माण कराने के लिए एसएसपी स्तर से पांच एकड़ जमीन की खरीद पहले ही कर ली गई थी। इस मामले में शासन ने पीडब्ल्यूडी को एस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने एस्टीमेट बनाकर भेजा तो शासन ने उसे मंजूर कर दिया। साथ ही धन स्वीकृत करने की मंजूरी भी दे दी। पीडब्ल्यूडी ने थाने के लिए तकनीकी टेंडर जारी किया। इस मामले में पांच लोगों ने टेंडर भरा है। शीघ्र ही वित्तीय टेंडर जारी किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि थाने का निर्माण 6.59 करोड़ रुपये से होगा। थाने की डिजाइन पुलिस विभाग से स्वीकृत कर तैयार की जाएगी। फिलहाल थाने के ग्राउंड फ्लोर पर मालखाना, कार्यालय, हवालात और थानाप्रभारी का कार्यालय होगा। प्रथम मंजिल पर पुलिसकर्मियों के रहने के लिए बैरक का निर्माण होगा। एक साल में थाने का निर्माण पूरा होगा। अभी तक थाना अस्थायी कमरों में संचालित हो रहा है। 2021 में संभल जिले में हजरतगढ़ी थाना जाने के बाद मुरादाबाद जिले में सोनकपुर नाम से नए थाने का सृजन किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें