फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रिंग रोड का काम 85 फीसदी पूरा... जुलाई से दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के तीन तरफ 33.72 किमी परिधि में निर्माणाधीन रिंग रोड का 85 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। एनएचएआई के अभियंताओं का कहना है कि जून तक काम पूरा हो जाएगा और जुलाई से वाहन दौड़ने लगेंगे। रिंग रोड के चालू होने से जंभेश्वर यूनिवर्सिटी जाने वालों और बाहर से आने वाले ट्रक बाहर से ही निकल जाएंगे। शहर के रास्तों पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।
विज्ञापन








एनएचएआई के अभियंता के मुताबिक, शासन ने भटावली, लोधीपुर, त्रिलोकपुर और मेदनीपुर (दांदूपुर) में अंडरपास की मंजूरी दे दी है। चारों अंडरपास पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। किसानों ने रिंग रोड पर चार अंडरपास के साथ एक माइनर ब्रिज के निर्माण के लिए जनवरी 2026 में आंदोलन किया था। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एनएचएआई ने रिंग रोड का निर्माण तेज कर दिया है।







एनएचएआई के पीडी अरविंद कुमार ने रिंग रोड के कार्यों की समीक्षा की है। इस मामले में अभियंता धर्मवीर शर्मा ने बताया जून तक टेस्टिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। जुलाई से रिंग रोड पर वाहन दौड़ने लगेंगे। एनएचएआई रामगंगा नदी, ढेला नदी और गांगन नदी पर तीनों पुलों का निर्माण पूरा कर चुका है।
विज्ञापन







आरओबी का 25 प्रतिशत कार्य बाकी







रिंग रोड पर तीन रेलवे ओवरब्रिज भी निर्माणाधीन हैं। इनमें हकीमपुर-लोदीपुर-बिसनपुर रेलवे लाइन के बीच, अगवानपुर-हरथला रेलवे लाइन के बीच, सेहल हाल्ट और गोट के बीच आरओबी का काम चल रहा है। ग्राउंड स्तर पर 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। अब सिर्फ 25 प्रतिशत कार्य शेष रह गया है। रिंग रोड का निर्माण होने से बिजनौर, ठाकुरद्वारा जाने के लिए शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। रिंग रोड पर 14 अंडरपास और 35 छोटी पुलिया के निर्माण पहले ही पूरे हो गए थे।







रिंग रोड के लिए 432 करोड़ का मुआवजा वितरित







रिंग रोड के लिए निर्माण की अवधि 26 फरवरी 2026 तय की गई थी। इस बीच किसानों के आंदोलन और अन्य कारणों से कार्य बाधित हुआ था। एनएचएआई ने रिंग रोड की जमीन का मुआवजा देने के लिए 452.95 करोड़ रुपये जिला प्रशासन को भेजे थे। इसमें से जिला प्रशासन ने 432.36 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। कुछ स्थानों पर जमीनों का मालिकाना हक तय नहीं होने के कारण 20.59 करोड़ रुपये रोके गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें