फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड : अंडर पास का काम पूरा, सड़क बननी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए बन रहे रिंग रोड पर अंडर पास का काम पूरा हो गया है। रिंग रोड का 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अब डामर रोड बनाने का काम शुरू हो गया है। तीन आरओबी और रामगंगा पर पुल निर्माणाधीन है। एनएचएआई का दावा है कि इस साल सितंबर तक रिंग रोड का काम पूरा कर लिया जाएगा। एनएचएआई शहर की 33 किमी परिधि में रिंग रोड का निर्माण कर रहा है। रिंग रोड के लिए 11 अंडर पास का निर्माण हो चुका है। जबकि 35 पुलियों में से 33 का निर्माण पूरा कर लिया गया है। दो पुलिया का निर्माण अभी बाकी है। इसके अलावा रामगंगा नदी पर पुल निर्माणाधीन है। पुल के पिलर जमीन से ऊपर आ गए हैं। सिरसा मोहन और त्रिलोकनगर में डामर रोड बनाने का काम चल रहा है। अन्य स्थानों पर रोड पर मिट्टी डाली जा रही है। रिंग रोड का निर्माण करने के लिए शासन ने 655 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। मुआवजे और वन विभाग का बजट निर्माण से अलग है। रिंग रोड निर्माण की कुल लागत 12 सौ करोड़ रुपये है। केंद्र सरकार ने रिंग रोड काम डेढ़ साल में काम पूरा करने का लक्ष्य दिया था। विभाग का मानना है कि सितंबर 2025 तक काम तक काम पूरा हो जाएगा। रोड का निर्माण कार्य पूरा होने पर भारी वाहनों को शहर के अंदर घुसने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

00
तीन दिन से काम बाधित
- किसानों ने अंडरपास और सर्विस रोड का निर्माण कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर तीन दिनों से आंदोलनरत हैं। इसी कारण रिंग रोड का काम बाधित हो गया है।



तीन स्थानों पर आरओबी निर्माणाधीन
- रिंग रोड पर तीन रेलवे ओवरब्रिज भी निर्माणाधीन है। इनमें रेलवे के हकीमपर लोदीपुर बिसनपुर रेलवे लाइन के बीच अगवानपुर-हरथला रेलवे लाइन के बीच, सेहल हाल्ट और गोट के बीच आरओबी शामिल है। आरओबी की डिजाइन को उत्तर रेलवे मुरादाबाद और पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर को डिजाइन को मंजूरी दी है। कार्यदायी संस्था केसीसी आरओबी का निर्माण कर रही है।



00
- रिंग रोड के लिए अंडरपास का काम पूरा हो गया है। आरओबी और रामगंगा पुल का काम तेज गति से चल रहा है। लगभग 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। संभावना है कि तय समय पर रिंग रोड का काम पूरा होगा। - अरविंद कुमार, पीडी एनएचएआई मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें