फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: पत्नी ने शराब की बोलत छीनी तो रिक्शा चालक ने दे दी जान, आत्महत्या करने से पहले किया था यह काम

Thu, 24 Aug 2023 11:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

आत्महत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला के लोधीपुर जवाहर नगर में पत्नी ने शराब पीने से रोका तो ई रिक्शा चालक नितिन सागर (28) ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात पत्नी ने उससे शराब की बोतल छीन ली थी। लोधीपुर जवाहर नगर निवासी अमर सिंह बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

विज्ञापन


उनका बेटा नितिन ई रिक्शा चलाता था। शराब पीने को लेकर उसका पत्नी लता देवी से आए दिन झगड़ा होता था। मंगलवार रात भी लता ने पति के हाथ से शराब की बोतल छीन ली थी। नितिन ने धमकी दी कि अगर बोतल नहीं लौटाई तो वह आत्महत्या कर लेगा।

इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पत्नी और परिवार के अन्य लोगों ने सोचा कि वह अक्सर आत्महत्या की धमकी देता रहा है। अब वह कमरे में सो गया हो गया। काफी देर बाद भी वह नहीं आया तो लता ने दरवाजा खटखटाया लेकिन नितिन ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन


लता ने खिड़की से झांक कर देख तो नितिन दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। लता की चीख सुनकर परिजनों ने धक्का मारकर दरवाजा खोला। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें