फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राइस मिलर्स ने वित्त मंत्री से प्रोत्साहन राशि चालू कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पश्चिम उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से राइस मिलर्स की प्रोत्साहन राशि चालू कराने की मांग की है। वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री से मामले में बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता और महामंत्री एकांश गुप्ता ने लखनऊ में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि राइस मिलर्स को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि बंद कर दी गई है। पहले उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 35 रुपये प्रति क्विंटल राशि देने के निर्देश दिए गए थे। इस राशि को फिर चालू कराया जाना चाहिए। इसके अलावा ऑनलाइन अटैचमेंट व्यवस्था समाप्त कर पुरानी व्यवस्था लागू करनी चाहिए। किसान कार्ड के स्थान पर पुरानी पंजीकरण व्यवस्था लागू करना प्रदेश सरकार के लिए बेहतर होगा। पूरी बातों को सुनने के बाद वित्त मंत्री ने प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद अनिल कुमार से पूछताछ की। इस मामले में वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर प्रोत्साहन राशि को जारी रखने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें