फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चुनाव में व्यस्त रही राजस्व विभाग की टीम, नहीं हो सकी गांगन नदी क्षेत्र की पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गांगन नदी की भूमि पर किए गए कब्जों को हटाने के लिए तीन विभागों की टीम सक्रिय है। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम के नहीं पहुंचने से पैमाइश नहीं हो सकी। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव कार्य में व्यस्तता के कारण राजस्व विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी। अब रविवार अथवा सोमवार को यह पैमाइश की जाएगी।
विज्ञापन

लाकड़ी फाजलपुर क्षेत्र में गांगन नदी के किनारे कुछ औद्योगिक इकाई व कुछ अन्य लोगों ने नदी की भूमि पर अवैध कब्जा व निर्माण कर लिया है। इसकी
जानकारी मिलते ही एमडीए प्रशासन ने कुछ दिन पहले दो औद्योगिक इकाइयों में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश पारित कर नोटिस जारी किया था। जिसके बाद एक औद्योगिक इकाई द्वारा अवैध निर्माण को स्वयं तोड़वा कर इसकी सूचना भी एमडीए प्रशासन को दी जा चुकी है। नदी क्षेत्र में अवैध कब्जे को लेकर एमडीए प्रशासन, राजस्व विभाग व सिंचाई विभाग की टीम द्वारा संयुक्त सर्वे शनिवार को किए जाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए एमडीए प्रशासन, सिंचाई विभाग की टीम एमडीए कार्यालय पर संयुक्त सीमांकन के लिए सुबह दस बजे पहुंच गई, लेकिन राजस्व विभाग की टीम दोपहर तक नहीं पहुंची। एमडीए प्रशासन की ओर से जब इसकी जानकारी की गई तो बताया गया कि चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण टीम शनिवार सीमांकन करने नहीं पहुंच पाएगी। एमडीए वीसी शैलेष कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम चुनाव कार्य में व्यस्त होने के कारण शनिवार पैमाइश को नहीं पहुंच सकी। अब रविवार अथवा सोमवार को यह संयुक्त सीमांकन किया जाएगा। गांगन नदी क्षेत्र की संयुक्त पैमाइश की सूचना के बाद से क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें