फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चमरावाला में राजस्व विभाग का अवैध खनन पर छापा, तीन ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। राजस्व विभाग ने मंगलवार को अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। गांव चमरावाला उर्फ फैजुल्लानगर में कई दिन से जंगल में जेसीबी से अवैध मिट्टी खनन चल रहा था। खनन की गई मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर इधर-उधर बेचा जा रहा था।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव रामूवाला गनेश, पीलकपुर गुमानी, नन्हूवाला और गझेड़ा आलम मे ढेला नदी से अवैध खनन की शिकायतें सोशल मीडिया पर लगातार हो रही हैं। गांव चमरावाला में नायब तहसीलदार लोकेश कुमार की टीम ने छापा मारा। टीम को देखकर खनन माफिया के लोग मौके से भाग गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि मौके से तीन ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी गई हैं। इनमें दो में मिट्टी भरी थी और एक खाली थी। अवैध खनन में लिप्त लोग मौके से भाग गए। ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त कर तहसील परिसर में खड़ी कर दी गई हैं। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसडीएम को दी गई है। एसडीएम जितेंद्र सिंह वीरबाल ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें