फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति पहुंचे मंडलायुक्त ने बारिश में भीगे गेहूं का जबाव तलब किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। चंदौसी मंडी समिति में खुले गेहूं क्रय केंद्रों का शुक्रवार को कमिश्नर आंजनेय कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर ने गेहूं भीगने पर कार्यवाहक केंद्र प्रभारी से जवाब तलब किया है। साथ ही एसडीएम को गैरहाजिर क्रय केंद्र प्रभारी की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को चंदौसी पहुंचे मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बारिश के दौरान भीगे गेहूं की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने गेहूं की बोरी खुद छूकर देखी कि कितना गेहूं भीगा हुआ है। इस पर कमिश्नर ने अधीनस्थों को भीगे गेहूं की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर को एक क्रय केंद्र के प्रभारी गैरहाजिर मिले। कार्यवाहक क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि केंद्र प्रभारी होम आइसोलेट हैं। जब मंडलायुक्त को पता चला कि केंद्र प्रभारी ने आइसोलेट होने की जानकारी अधिकारियों को पहले से नहीं दी है तो उन्होंने एसडीएम चंदौसी को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं पीसीएफ क्रय केंद्र के दस्तावेज दुरुस्त नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें