फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले हिरन पर खुंखार कुत्तों ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। थाना क्षेत्र के गांव दियोराखास में खुंखार कुत्तों ने काले हिरन पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह हिरन को बचाकर वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरन का उपचार कराया और वन विभाग के कर्मचारियों को सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार की सुबह गांव दियोरा खास की झील में काला हिरन घूम रहा था। इसी दौरान खुंखार कुत्तों ने काले हिरन पर हमला कर दिया। हिरन को घिरा देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े। किसी तरह खुंखार कुत्तों के हमले से हिरन को बचाया और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल काले हिरन को उपचार के थाने ले गए। जहां पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया गया। मौके पर पहुंची वन कर्मियों को सुपुर्द कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि झील में काफी हिरन घूमते रहते हैं। इन हिरन पर आए दिन खुंखार कुत्ते हमला करते हैं। वन विभाग की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। जबकि हिरनों का संरक्षण होना जरूरी है। लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें