बुद्धि विहार में स्थित माहेश्वरी गोल्डन रिसोर्ट की पहली मंजिल पर रविवार दोपहर भीष्ण आग लग गई। चंद मिनटों में आग की लपटें आसमान छूने लगी। रिसोर्ट कर्मचारियों ने होटल मालिक और कंट्रोल रूम में सूचना दी। करीब बीस मिनट में दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गई और उन्होंने एक घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त होटल में लोग नहीं थे, वरना हादसा बड़ा हो सकता था।
थाना मझौला के बुद्धि विहार सेक्टर 10 में आशीष माहेश्वरी का माहेश्वरी गोल्डन रिसोर्ट है। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे रिसोर्ट की पहली मंडिज पर बनी हट और फर्नीचर में आग लग गई। समय रिसोर्ट के अंदर कोई भी ग्रहक नहीं था, सिर्फ 15 कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने से वहां पर बनी हट जलने लगने लगीं । इस दौरान बाहर से निकल रहे राहगीरों ने पहली मंजिल पर आग लगने की सूचना होटल के कर्मचारि.यों को दी। कर्मचारी और आसपास के लोगों ने रिसोर्ट में रखे अग्निमशन यंत्र और पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की।
यह खबर कंट्रोल रूम में दी। करीब बीस मिनट में दमकल की दो गाड़ियों के साथ एफएसओ आरके सिंह मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एफएसओ ने बताया कि हादसे के वक्त रिसोर्ट में ग्राहक नहीं मौजूद थे, जिस वजह से बड़ा हादसा टल गया। आग की चपेट में आने से फर्नीचर, लकड़ी की हट सहित अन्य सामान जल गया है। आग लगने की सही वजह का पता नहीं लग सका है, हालांकि रिसोर्ट के कर्मचारियों ने अंदेशा जताया है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। फिर भी इस संबंध में विस्तृत जांच की जाएगी।