पूर्व इंस्पेक्टर और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट
- फोटो : demo pic
कटघर थानाक्षेत्र में एम आर पर तेजाब डालकर जानलेवा हमले के मामले में पूर्व एसएचओ और उसके एक बेटे के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हो गई है। इस मामले में पुलिस जांच में तथ्य मिलने के बाद ही नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। एसएचओ कटघर अजय गौतम ने बताया कि सुनील सक्सेना ने आरोप लगाया है कि उसके भाई एमआर राजीव सक्सेना पर मामा एवं पूर्व इंस्पेक्टर रामबाबू सक्सेना ने अपनी पत्नी की हत्या का बदला लेने के लिए साजिश के तहत शुक्रवार को तेजाब से हमला कराया है।
रामबाबू के बेटे संदीप सक्सेना पर भी तेजाब फेंकने का आरोप है। दोनों के खिलाफ कटघर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके बाद सीओ कटघर सुदेश गुप्ता शनिवार को पीड़ित के बयान लेने जिला अस्पताल पहुंचे। सीओ कटघर ने बताया कि पीड़ित ने भी अपने मामा पूर्व एसएचओ रामबाबू और उसके बेटे पर आरोप लगाया है। शुक्रवार को गोविंद नगर में रहने वाले एमआर पर शुक्रवार को प्रभात मार्केट में तेजाब फेंककर जानलेवा हमला किया था। राजीव पिछले साल ही जेल से छूटा है, उस पर पूर्व एसएचओ की पत्नी (मामी) की हत्या का आरोप लगा था।