फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग पर गड्ढों से साै गांव के लोग परेशान

Sun, 13 Sep 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर से होकर गुजरने वाले ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग पर गहरे गड्ढे हैं। यह समस्या पिछले पांच साल से बनी हुई है। इस सड़क से रोजाना गुजरने वाले करीब 100 गांव के लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन

इस सड़क से उत्तराखंड और अन्य स्थानों के वाहन भी बड़ी संख्या में गुजरते हैं। सड़क की स्थिति यह है कि इस पर पैदल चलने में भी कठिनाई हो रही है। इस सड़क के मुद्दे को सांसद रुचि वीरा, सपा विधायक नवाब जान खां, भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह सहित कई संगठन और प्रमुख लोग अधिकारियों के समक्ष इस उठा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। मामला ज्यादा उठने पर पीडब्ल्यूडी गड्ढों की मरम्मत कर देता है लेकिन कुछ दिन बाद ही फिर सड़क पर गड्ढे हो जाते हैं।
गांव मस्तल्लीपुर निवासी उमेश कुमार का कहना है कि वे रोजाना किसी न किसी काम से ठाकुरद्वारा आते हैं इस सड़क को देखकर उन्हें बहुत धीमी गति से अपनी बाइक चलानी पड़ती है। पांच मिनट का सफर तय करने में आधा घंटा तक लग जाता है। सड़क में दो से तीन फीट तक गड्ढे हो गए हैं। जिनसे निकलते समय डर लगता है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के गांव सन्यासियों वाला निवासी राशीद अहमद का कहना है कि सड़क की स्थिति देखकर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की लापरवाही लगती है। उन्होंने यूपी की सरकार से जनहित में सड़क पर ध्यान देकर सड़क को ठीक करने की मांग की है।
ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी वीरेंद्र कुमार के अनुसार यह सड़क 2024 से बहुत खराब है। इस सड़क पर चलने में उनकी बाइक आए दिन खराब होती रहती है बाइक की मरम्मत में हर महीने काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
ई-रिक्शा चलाने वाले कमल सिंह का कहना है कि यह सड़क सैकड़ों लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इस सड़क पर ई-रिक्शा और बाइक पलटती रहती हैं जिससे दुर्घटना में लोग घायल हो जाते हैं। उनका कहना है कि सड़क का निर्माण होना चाहिए।
पीडब्ल्यूडी के जेई हरविंदर सिंह का कहना है कि अब इस सड़क की मरम्मत नहीं होगी बल्कि इसका फिर से निर्माण होगा। इसके लिए विभाग को एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज रहा है। उम्मीद है की बरसात के बाद वित्तीय स्वीकृति मिलने से इस सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें