फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, जिपं सदस्य का जिले से तय होगा आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्राम पंचायत प्रधान व जिला पंचायत सदस्य पद का आरक्षण इस बार जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण ब्लाक स्तर पर गठित कमेटी करेगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। डीपीआरओ व एएमए ने गुरुवार सभी बीडीओ व एडीओ समेत त्रिस्तरीय पंचायत कार्य में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ उन्हें आरक्षण व्यवस्था से जुड़े गुर बताए।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण होना है। इसकी तैयारी जिले में शुरू कर दी गई है। डीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रधान व जिला पंचायत सदस्य के वार्डों का आरक्षण जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। उन्होेंने बताया कि ब्लाक स्तर पर गठित कमेटी के इस कार्य को करने पर तरह तरह के आरोप लग सकते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है। उन्होेंने बताया कि जिला स्तर पर गठित कमेटी में डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ व एएमए जिला पंचायत होंगे। उन्होंने बताया कि ब्लाक स्तर पर गठित कमेटी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्डों व ग्राम पंचायत सदस्यों के वार्डों का निर्धारण करेगी।
पंचायत भवन सभागार में गुरुवार इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों, एडीओ पंचायत व अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डीपीआरओ ने सभी कर्मचारियों से वार्ड वाइज जनसंख्या तीन दिन में उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें