फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के लोगों का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन, ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र से ग्यारह फरवरी को लापता हुए ट्रांसपोर्टर के पुत्र का सुराग न लगने और 14 फरवरी को ट्यूशन पढ़ाने गई युवती की हत्या का खुलासा करने में नाकाम मझोला थाना पुलिस के खिलाफ
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने जुलूस निकाल कर डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। साथ ही दोनों घटनाओं के खुलासे की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर निवासी ट्रांसपोर्टर महेंद्र सिंह का पुत्र मगन 11 फरवरी से लापता है। वहीं, मझोला थाना पुलिस अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इसके अलावा ट्यूशन पढ़ाने गई युवती की हत्या को पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। दोनों ही घटनाओं को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों में खासा गुस्सा है। घटना के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद, चंदन सिंह रैदास आदि की अगुवाई में अनुसूचित जाति के तमाम लोग सुबह आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। वहीं से पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में दोनों घटनाओं का खुलासा न होने पर आंदोलन तेज करने की भी चेतावनी दी गई है। इस मौके पर लापता युवक के माता-पिता समेत परिवार के कई लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गश खाकर डीएम दफ्तर पर गिरी मां
मुरादाबाद। प्रदर्शन में लापता युवक के माता-पिता भी शामिल थे। युवक की मां अपने लापता पुत्र की तस्वीर हाथ में लिए हुए प्रदर्शन कर रही थी। इसी बीच वह गश खाकर डीएम दफ्तर में अचानक गिर गई। साथ के अन्य लोगों ने मुंह पर पानी छिड़क कर किसी तरह उसे होश में लाए और पानी पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें