फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सरकारी कार्यालयों में देशभक्ति की भावना से मनाया गणतंत्र दिवस

Wed, 28 Jan 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ गणतंत्र दिवस पर वातावरण राष्ट्र भक्ति में सराबोर हो गया। सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों पर पूरी शान के साथ ध्वजारोहण किया गया। तहसील कांठ में एसडीएम संत दास पंवार ने तिरंगा झंडा फहराया। राष्ट्रगान के बाद यहां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने कार्यक्रम किए।
विज्ञापन

तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल कुमार मिश्रा सहित राजस्व कर्मी, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक आदि रहे। नगर पंचायत कार्यालय कांठ कार्यालय पर चेयरमैन इकबाल आलम ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद चेयरमैन ने नगर पंचायत कांठ के विकास कार्यों के शिलापटों का फीता काटकर लोकापर्ण किया। यहां वरिष्ठ अमित कुमार, नितिन विश्नोई सहित सभी सभासद व कर्मचारी रहे। नगर पंचायत उमरी कलां कार्यालय पर में चेयरमैन हाजी मोहम्मद उस्मान अली ने तिरंगा फहराया। यहां युवा समाज सेवी व चेयरमैन पुत्र सैय्यद मौअज्जम अली उर्फ आजम, लिपिक नजम अहमद, सुरेंद्र सिंह, जय कुमार सिंह, परम सिंह आदि रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने झंड़ा फहराया। यहां पर बीपीएम चंद्रशेखर यादव, डॉ. जुल्फिकार, हेल्थ सुपरवाइजर भगवान सिंह, चीफ फार्मेसिस्ट सीपी थपैरियाल आदि रहे। विकास खंड कार्यालय छजलैट पर ब्लॉक प्रमुख चौधरी राजपाल सिंह ने तिरंगा फहराया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें