फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2025: मुरादाबाद मंडल में रंगारंग कार्यक्रम, सभी जिलों में पुलिसकर्मियों का सम्मान, देखें तस्वीरें

Sun, 26 Jan 2025 12:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

गणतंत्र दिवस के माैके पर मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। प्रमुख आयोजन जिला पुलिस लाइन में किया गया। इससे पहले शहर में प्रभातफेरी के साथ ही देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे मंडल में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस में पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में झंडा फहराया गया। इसके साथ ही शिक्षक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुरादाबाद पुलिस लाइन में कमिश्नर आंजनेय सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के माैके पर उत्साह - फोटो : अमर उजाला
एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार समेत तीन को राष्ट्रपति सेवा पदक और जेल अधीक्षक आलोक सिंह को गृह मंत्रालय के स्कॉच अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए यह सम्मान मिला है। मुरादाबाद में तैनात एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार 1995 में यूपी पुलिस में नियुक्त हुए थे।

गणतंत्र दिवस के माैके पर उत्साह - फोटो : अमर उजाला
कई जिलों में डिप्टी एसपी और एसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। मुरादाबाद में एसपी यातायात के अलावा चुनाव के नोडल अधिकारी, यूपी डायल 112 के नोडल अधिकारी भी हैं। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के साथ ही मुरादाबाद में हुए विधानसभा, लोकसभा और उपचुनाव में अहम भूमिका निभाई हैं। एसपी ट्रैफिक को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक दिया गया है।

गणतंत्र दिवस के माैके पर उत्साह - फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक के अलावा पुलिस लाइन के आरआई रकम सिंह को भी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। वहीं बीते साल मई में जान गंवानी वाले पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर धर्मवीर राज को मरणोपरांत राष्ट्रपति पदक दिया गया। उनके बेटे अनुराग राज सिंह पदक ग्रहण किया।

गणतंत्र दिवस के माैके पर उत्साह - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी कार्यालय में तैनात एसआई हम्बीर सिंह को निरंतर सराहनीय कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया। इनके अलावा जिला कारागार में जेल अधीक्षक के पद पर तैनात आलोक सिंह को गृह मंत्रालय का स्काॅच अवार्ड दिया गया है।

गणतंत्र दिवस 2025 - फोटो : संवाद
उन्हें यह अवाॅर्ड जेल में बंदियों के कौशल विकास के लिए कराए बेहतरीन कार्य करने के लिए दिया गया है। इनके अलावा जेल में तैनात हेड जेल वार्डन अनिल कुमार और जेल वार्डन शैतान सिंह को आईजी जेल का प्लेटिनम पदक और प्रमाणपत्र दिया गया।।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस 2025 - फोटो : संवाद

पुलिसलाइन में इनको मिला सम्मान

जनपद में अलग-अलग थाने, चौकी और कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मी सम्मानित किए  गए। एसआई ताजवर सिंह को डीजीपी का उत्कृष्ट सेवा पदक, हेड कांस्टेबल कुंवर सिंह, वीरेंद्र वन को सराहनीय सेवा पदक, कांस्टेबल राजीव कुमार को शौर्य के आधार पर डीजीपी का गोल्ड मेडल, हेड कांस्टेबल वरुण कुमार, हेड कांस्टेबल चालक सचिन कुमार और सिपाही संगम कसाना को शौर्य पूर्ण कार्य के लिए डीजीपी का सिल्वर मेडल मिला है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें