फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा: शारिक साटा के एक और खास गुर्गे की पुलिस को तलाश, बवाल के बीच इसी ने उपलब्ध करवाए थे हथियार

Sun, 26 Jan 2025 11:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल हिंसा की साजिश में शामिल शारिक साटा के खास गुर्गे की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, मुल्ला अफरोज समेत दूसरे आरोपी ने हथियार मुहैया कराकर फायरिंग की साजिश रची थी। पुलिस मुल्ला अफरोज को जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन
हिंसा के आरोपी शारिक साठा और मुल्ला अफरोज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल पुलिस मुल्ला अफरोज को जेल भेजने के बाद अब शारिक साटा के दूसरे खास गुर्गे की तलाश में जुटी है। वह भी इस पूरी साजिश में मुख्य रूप से शामिल था। उसकी तलाश में टीम लगातार दबिश दे रही है लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा है। एसपी ने बताया कि मुल्ला अफरोज और एक अन्य सदस्य को ही शारिक साटा ने पूरे बवाल की साजिश रचने की जिम्मेदारी थी।

विज्ञापन


इसके बाद ही उसने अन्य सदस्यों को जोड़ा था। हथियार भी मुहैया कराए गए थे। इसके बाद ही सभी ने पुलिस और आम लोगों पर फायरिंग की थी। जिसमें चार लोगों की हत्या हुई थी।

धार्मिक नारे लगाकर भीड़ को भड़काया 

24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे शुरू हुआ तो सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। इसी दौरान धार्मिक नारे लगाकर यह भी अफवाह फैलाई गई कि सर्वे करा रहा बाहर से आया अधिवक्ता हमारे नबी की शान में गुस्ताखी करता है। इसके बाद ही भीड़ बेकाबू हो गई। एसपी ने बताया कि शारिक साटा गिरोह के सदस्यों ने ही माहौल बिगाड़ने के लिए ही धार्मिक नारे लगाए थे। इसके बाद ही भीड़ काबू से बाहर हो गई थी।

एसपी का समझाते हुए वीडियो हुआ था वायरल

बवाल के दौरान जो युवा पुलिस पर पत्थरबाजी कर रहे थे। उस समय एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने लाउडस्पीकर से समझाते हुए कहा था कि बेटा अपना भविष्य बर्बाद न करो। वापस चले जाओ और किसी के बहकावे में न आओ। इसके बाद भीड़ ने पुलिस को पीछे हटने के लिए भी कहा था। इसके बाद एसपी ने खफा होकर कहा था कि यदि वापस नहीं गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन

नखासा थाना पुलिस ने वांछित उपद्रवी जेल भेजा

नखासा थाना पुलिस ने वांछित चल रहे मोहल्ला हिंदूपुरा खेड़ा निवासी निहाल को जेल भेजा है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह जामा मस्जिद के नजदीक, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पत्थरबाजी करने में शामिल रहा था। घटना के बाद से भाग गया था।

एसपी ने बताया कि फोटो के आधार पर पत्थरबाज की पहचान की गई थी। इसी आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेजा गया है। एसपी ने बताया कि नखासा थाना पुलिस ने 24 उपद्रवियों के गैरजमानती वारंट जारी कराए थे। इसमें पहली गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें