फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रबंधक पर कार्रवाई के लिए डीआईओएस को भेजी रिपोर्ट

Thu, 26 Jun 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। डीआईओएस की जांच समिति ने एसडीएच इंटर कॉलेज के शिक्षक सईदुल जफर और प्रबंधक उमेश चंद अग्रवाल के खिलाफ आरोपों को अपनी जांच रिपोर्ट में सही बताया है। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट डीआईओएस को भेज कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

कॉलेज के ही शिक्षक वर्तमान में विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनुज कुमार गुप्ता ने कॉलेज के शिक्षक सईदुल जफर पर फर्जी टीसी और मिड डे मील में गड़बड़ी करने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। जबकि गांव लेदा निवासी मोहम्मद ने अपनी शिकायत में कृषि भूमि की गलत नीलामी और दुकानों के मामले में गंभीर आरोप लगाए थे। शिक्षक और प्रबंधक पर लगे आरोपों की जांच के लिए डीआईओएस ने राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरनगर और राजकीय इंटर कॉलेज मूंढापांडे के प्रधानाचार्य की संयुक्त जांच समिति बनाई थी। उन्होंने विद्यालय में जाकर शिकायत की जांच की। जांच पूरी कर समिति ने अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को भेज दी है।
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि शिक्षक जफर ने अपने स्कूल से फर्जी टीसी जारी कर विद्यालय में कुछ छात्र-छात्राओं को प्रवेश कराया । जबकि मिड डे मील में भी गड़बड़ी के आरोप को जांच समिति ने सही पाया है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में जफर के जूनियर हाई स्कूल की मूल पंजिका और जारी टीसी के क्रमांक में अंतर पाया। जबकि समिति ने कहा है कि प्रबंधक पर मोहम्मद अली की शिकायत प्रधानाचार्य डॉ विक्रम सिंह को नियम विरुद्ध निलंबित करने, डीसी बादल को प्रबंधक द्वारा गलत तरीके से चार्ज देने, खेती भूमि की एक ही व्यक्ति को बार-बार नीलामी कर देने, दुकानों के निर्माण आदि के बारे में लगाए गए आरोप सहित सभी आरोपों को भी जांच समिति ने सही पाया है।
समिति ने अपनी रिपोर्ट में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। उधर प्रबंधक मिरचंद अग्रवाल ने जहां समिति के रिपोर्ट के निराधार बताया है उन्होंने कहा है कि उन्हें अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है उनका कहना है कि फर्जी टीसी और मिड डे मील के मामले में से उनका कोई मतलब नहीं है यह आरोप शिक्षक जफर पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें