फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रधान को अगवा कर बंधक बनाया भाजपा के छह नेताओं पर रिपोर्ट

Sat, 14 Feb 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक की शाखा ठाकुरद्वारा के प्रतिनिधि के चुनाव के दौरान ग्राम प्रधान को अगवा कर बंधक बना लिया। पुलिस ने भाजपा ने छह नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
विज्ञापन

डिलारी के सहसपुरी के ग्राम प्रधान राजवीर सिंह ने कोर्ट की मदद से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 20 जनवरी को बैंक के शाखा प्रतिनिधि के चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए ब्लॉक ठाकुरद्वारा कार्यालय पर गए थे। उनका आरोप है कि वहां पर मौजूद जितेंद्र सिंह ने उन्हें नामांकनपत्र नहीं खरीदने दिया। बाद में उनका फॉर्च्यूनर गाड़ी से अपहरण कर अज्ञात स्थान पर ले गए जहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया।
आरोप है कि उन्हें ठाकुरद्वारा लाकर उनकी कनपटी पर तमंचा रखकर जितेंद्र सिंह के पक्ष में बयान दिलाया गया। फूलमाला पहनाकर वीडियो भी बना लिया। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र सिंह निर्विरोध शाखा प्रतिनिधि चुने गए हैं। इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी भाजपा नेता जितेंद्र सिंह, ठाकुर अजय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख के पति डॉ वीर सिंह सैनी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सैनी, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल, भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य सत्यपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें