फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्रामीणों को कार्यक्रम विधिक जानकारियां देकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के गांव कुचावली में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम जिला जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशन, सचिव और जिला विधिक प्राधिकरण की तपस्या त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हुआ।
विज्ञापन


पीएलवी अर्जुन सिहं ने ग्रामीणों को मौलिक अधिकारों जैसे समानता का अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार और पोक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी दी। साथ ही संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। पीएलवी नीतू सक्सैना ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन 15100, नंबर 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में बताया। लोक अदालत के माध्यम से विवादों के सरल, सुलभ एवं त्वरित निस्तारण के बारे में भी बताया। पीएलवी शफीक अहमद ने विधिक सेवा शिविर, मेडिएशन 2.0 व राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य बताए। नितिन कुमार ने साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया। अंत में जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। पीएलवी दीपक कुमार सहित ग्रामीण रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें