पूर्व सीओ आले हसन जिनकी सपा शासन काल में तूती बोला करती थी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व सीओ गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी कर रखा है। उनकी गिरफ्तारी को चार टीमों का गठन भी किया गया है, इसके बाद पुलिस उनका सुराग नहीं लगा सकी है।
जौहर ट्रस्ट को विनियम के आधार पर जमीन देने में निलंबित हैं लेखपाल
लेखपाल आनंदवीर को जौहर ट्रस्ट को विनियम के आधार पर जमीन देने के मामले में निलंबित किया गया है। इस मामले में कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। कमिश्नर के आदेश पर उनको निलंबित कर दिया था। पुलिस उनसे पूछताछ भी कर चुकी है। पिछले दिनों पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा था, लेकिन वह नहीं मिले थे।