फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पालिका के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष व तीन व्यापारी भाइयों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कोतवाली के सामने खोखा रखने के मामले में बुधवार को पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर नगर पालिका के तत्कालीन कार्यवाहक अध्यक्ष और तीन व्यापारी भाइयों के खिलाफ लूटपाट और खोखे ध्वस्त करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इस मामले में व्यापारी अवनीश सिंघल ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी के खिलाफ एक माह पूर्व नक्शा स्वीकृत करने के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि नगर पालिका अध्यक्ष ने कोतवाली के सामने उनका नक्शा स्वीकृत करने के लिए 50 लाख की रंगदारी मांगी है।
अब इस मामले में तीन व्यापारी भाइयों और तत्कालीन कार्यवाहक अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से नया मोड़ आ गया है। कोर्ट के आदेश से नगर के वार्ड 12 चित्रगुप्त धर्मशाला निवासी सुरेश चंद रुहेला व गांव फरीदनगर निवासी अब्दुल हामिद अली ने व्यापारी अवनीश सिंघल, उनके भाई संजय सिंघल और संजीव कुमार सिंघल, तत्कालीन कार्यवाहक अध्यक्ष वार्ड नौ निवासी पीयूष अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में सुरेश कुमार रुहेला ने बताया है कि उसे कोतवाली के सामने नगर पालिका ने अपने अधिकार क्षेत्र के भूखंड संख्या 52 में काम के लिए भूमि आवंटन की थी, जिस पर वह खोखा रखकर हलवाई की दुकान चलाते थे। जबकि अब्दुल हमीद के अनुसार उसे नगर पालिका ने भूखंड संख्या 51 की भूमि उसी आवंटित की थी। जिसमें वह हेयर सैलून का काम खोखा रखकर करते थे। दोनों का आरोप है कि उनके पीछे की भूमि को तीनों आरोपियों के पिता दिवंगत हरिशंकर अग्रवाल ने राजीव कुमार नाम के व्यक्ति से खरीद लिया और उनके खोखों की भूमि से रास्ता निकालने की कोशिश में लग गए। वर्ष 2005 में तत्कालीन कार्यवाहक अध्यक्ष और आरोपियों के रिश्तेदार वार्ड नौ निवासी पीयूष अग्रवाल से सांठगांठ कर उनके धोखे ध्वस्त कर दिए, खोखों में रखा सामान और नकदी लूट कर ले गए।
सुरेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की दबंगई के डर से उनका परिवार पलायन कर चुका है। दोनों का कहना है कि वह गरीब हैं और उनकी रोजी-रोटी का सहारा छिन जाने से काफी परेशान हैं।
उनका आरोप है कि उनके आवंटित भूखंड पर आरोपियों ने ईंट आदि निर्माण सामग्री रखकर अवैध कब्जा कर लिया है उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें