फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर जमीन बेचने की कोशिश में बसपा नेता समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भूमि का सौदा कैंसल होने के बाद बसपा के एक पूर्व नेता ने अपने साथियों के साथ मिल कर संबंधित भूमि को बेचने की कोशिश की। भूमि स्वामी की शिकायत पर सीओ के निर्देश पर थाना सिविल साइंस में पूर्व बसपा नेता समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह चौक निवासी सुनील कुमार सिंह की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि उसकी लाकड़ी फाजलपुर में जमीन है। उसका सौदा थाना सिविल लाइन के काजीपुरा विवासी सईद अहमद व बसपा के पूर्व नेता अतीक निवासी हुलसनगंज लाकड़ी थाना मझोला, नरेंद्र प्रताप निवासी महबुल्लागंज थाना कटघर से तय हुआ था। बयाने के तौर पर पांच लाख का चेक लेकर संपत्ति के मालिक होने के कागज नरेंद्र को दे दिए थे। उस दौरान यह करार भी हुआ था कि तय समय पर सौदे की रकम न मिलने पर करार कैंसल हो जाएगा। तय समय पर रकम नहीं मिलने पर उन्होंने करार कैंसल करा दिया, लेकिन नरेंद्र को भूमि से संबंधित दिए असली अभिलेख वापस नहीं लिए। आरोप है कि इसके बाद उक्त लोगों ने जमीन हड़पने के लिए राहुल सिंह निवासी कटघर के साथ योजना बनाकर अभिलेखों का दुरुपयोग कर फर्जी बैनामा के कागज तैयार कर कुछ अन्य लोगों से मिल कर जमीन बेचने की कोशिश की। विरोध किया तो मारपीट पर आमादा हो गए। सीओ के निर्देश पर सिविल लाइंस थाने में सईद अहमद, अतीक अहमद, अब्दुल वहाब, राजकुमार, छत्रपाल, संजू सिंह, अभिनव, रमेश, नरेंद्र प्रताप व राहुल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें