भगतपुर। महानगर मुरादाबाद के थाना मंझोला क्षेत्र निवासी एक महिला ने भगतपुर क्षेत्र के ग्राम बुढ़ानपुर अलीगंज निवासी अपने चचेरे भाइयों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
महिला के अनुसार वह अपने मायके ग्राम बुढ़ानपुर अलीगंज में आई हुई थी, तभी 23 मार्च की सुबह करीब 7 बजे उसके चचेरे भाइयों व चाचा ने जमीन विवाद को लेकर उसके घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी व विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इसके बाद महिला ने थाना भगतपुर पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी जिस पर भगतपुर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।