फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक की मौत में पत्नी, प्रेमी और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 09 Jun 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। गांव मनोहरपुर निवासी प्रदीप की मौत के मामले में परिजनों ने उसकी पत्नी, ससुर और पत्नी के प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी महेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे प्रदीप की शादी चार जुलाई 2022 को गांव सतारन निवासी हरकिशन की बेटी पूजा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पुत्रवधू का बेटे के प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। आरोप लगाया कि पुत्रवधू का गांव जैतिया निवासी सृजन सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा थी। जिसकी वजह से पुत्रवधू आए दिन विवाद कर मायके चले जाती थी।
बताया कि 16 सितंबर 2024 को पुत्रवधू एक साल के बेटे शिवा को लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। मामले में मझोला थाने में सृजन सिंह के खिलाफ शिकायती पत्र भी दिया था। साथ ही बेटे प्रदीप ने परिवार न्यायालय मुरादाबाद में भी वाद दायर किया था, जो अभी विचारधीन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें