फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजुपर। थाना क्षेत्र के एक ग्राम में शुक्रवार की रात किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात किशोरी को दो नकाबपोश समेत चार युवक अगवा कर गांव के ही एक खाली घर में ले गए। यहां आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई लेकिन डर और लोक लज्जा के कारण परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। सोमवार को पीड़िता के पिता को फोन कर आरोपियों के परिजनों ने रिपोर्ट कराने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर दो नकाबपोश युवकों सहित चार लोगों के खिलाफ थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दोषियों की गिरफ्तार के लिए दबिशें दी जा रही हैं और शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें