फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कागजों में मरम्मत, हकीकत में हो रहा गड्ढों का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एनएचएआई के अधिकारियों की लापरवाही के कारण मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। सिर्फ कागजों में ही सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। हकीकत यह है कि वाहनों के कारण दिन-प्रतिदिन गड्ढे और गहरे व बड़े होते जा रहे हैं, जिससे वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

जिले के सबसे खराब रास्तों में शुमार मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर कदम-कदम पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। नैनीताल जाने वाले पर्यटकों की हालत इस मार्ग पर हिचकोले खाकर खराब हो जाती है। इस मार्ग से एक बार गुजरने के बाद ही चार पहिया वाहनों की कमानी ठीक नहीं रहती। पर्यटक एक बार रोड से गुजरने के बाद शासन और प्रशासन के अधिकारियों को कोसते रहते हैं। कई बार पर्यटकों ने सड़क की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल की, लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा।
एनएचएआई ने दिसंबर 2023 में सड़क की मरम्मत कराई थी, लेकिन दो माह में ही मार्ग फिर जर्जर हो गया। बीते छह माह से इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो रहा है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई। मंडलायुक्त की सख्ती के बाद एनएचएआई सड़क की मरम्मत के लिए तैयार हुआ। एनएचएआई के प्रभारी अधिकारी संदीप यादव ने बताया कि गड्ढों को भरने का काम चल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनएचएआई द्वारा कहीं भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। सभी काम कागजों पर चल रहे हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

फोरलेन का काम धीमा होने पर हटाए गए अधिकारी
मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा के बीच की दूरी 38 किमी है। इसमें 21 किलोमीटर लंबा फोरलेन बाईपास बनेगा। सिर्फ 17 किलोमीटर मार्ग को डबल लेन से फोरलेन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने बाईपास निर्माण के लिए जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया है। इसके बावजूद काम शुरू नहीं करने पर डीएम ने एनएचएआई के दो अभियंताओं को थाने में बैठा दिया था। इसके बाद एनएचएआई के ठेकेदार ने बाईपास मार्ग पर मिट्टी बिछाने का काम शुरू किया। निर्माण कार्य के लिए एटा जिले की एक कंपनी को 625 करोड़ का ठेका मिला है। विभाग ने जिला प्रशासन की शिकायत पर पीडी अनुज कुमार जैन सहित तीन अभियंताओं का तबादला कर दिया। अब अधिकारियों का कहना है कि बरसात के चलते रोड का काम धीमा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें