फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में रेमडेसिविर का कोटा तय, रहेगी कड़ी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अस्पतालों में रेमडेसिविर का कोटा निर्धारित कर दिया है। साथ ही गाइड लाइन जारी कर इस पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

याद रहे कि रेमडेसिविर इंजेक्शन को 25-25 हजार रुपये में बेचने का भंडफोड़ हुआ था। इधर मुरादाबाद में दूसरे दिन भी इंजेक्शन की खेप पहुंची। इससे कोविड एल-थ्री और एल-टू दोनों तरह के अस्पतालों में इंजेक्शन की आपूर्ति की गई। साथ ही निजी चिकित्सालयों में दुरुपयोग रोकते हुए जिलाधिकारी ने इसके लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। बताया कि एलथ्री चिकित्सालयों को 150 इंजेक्शन प्रतिदिन, एल टू चिकित्सालय को 60 इंजेक्शन प्रतिदिन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को निशुल्क इंजेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। निजी अस्पतालों से कहा गया है कि सभी हॉस्पिटल अपने गंभीर मरीजों की सूची ब्रीफ हिस्ट्री के साथ भेजेंगे। इसके साथ अटेंडेंट का मोबाइल नंबर भेजना होगा। इसके बाद जिलाधिकारी की बनाई कमेटी की ओर से निरीक्षण होगा, तभी नि:शुल्क इंजेक्शन रिलीज होंगे। बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन देने में आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रीति जायसवाल, सीएमएस डा. कल्पना, एसीएमओ डा. जीएस मर्तोलिया की तीन सदस्यीय टीम बना दी गई है। यह टीम मरीजों की गंभीरता को देखने के साथ ही रेडमेसिविर की अनुमति के लिए लिखेगी तभी इन इंजेक्शन को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें