फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में अभी नहीं खुलेंगे धर्मस्थल, कंटेनमेंट जोन छोड़कर सभी मॉल, होटल और रेस्टारेंट खुलेंगे आज से 

Mon, 08 Jun 2020 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद 

सार

  • जिलाधिकारी के साथ हुई धर्मगुरुओं की बैठक में लिया गया निर्णय
  • होटल, रेस्टोरेंट, मॉल आदि संचालकों के  साथ भी हुई बैठक
विज्ञापन
moradabad - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही आज से अनलॉक वन का दूसरा चरण शुरू हो रहा हो पर जनपद मुरादाबाद में धर्म स्थल फिलहाल नहीं खुलेंगे। जिलाधिकारी के साथ हुई धर्मगुरुओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुरादाबाद में हॉट स्पॉट अधिक हैं और जिन सावधानियों को सुनिश्चित करना है, उसमें दो तीन सप्ताह का समय लग सकता है। 

विज्ञापन


पूरी सावधानियां मुकम्मल करने के बाद ही धर्म स्थलों को खोलने जाने पर सहमति बनी। उधर मॉल, होटल तथा रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक में निर्णय लिया गया कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य सभी स्थानों के मॉल, होटल, रेस्टोरेंट नियमों का पालन करते हुए खोले जा सकेंगे। 

अनलॉक वन का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है जिसमें काफी प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी गई है। धर्म स्थलों को खोले जाने की तैयारियां भी चल रही थी। इस बाबत रविवार को विभिन्न धर्मगुरुओं की जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने कहा कि शासन ने धार्मिक स्थलों को  खोलने की शर्तें जारी की है। 
विज्ञापन


मसलन, एक बार में अधिकतम केवल पांच लोग ही एक धर्मस्थल में एक स्थान पर प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा सैनिटाइजेशन का पूरा इंतजाम करना होगा। परिसरों के बाहर पार्किंग स्थलों पर प्रबंधन करना होगा ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। प्रवेश तथा निकास की व्यवस्था अलग अलग हो। तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस पर सभी धर्मगुरुओं ने यह निर्णय लिया कि मुरादाबाद में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आने और हॉट स्पॉट संख्या ज्यादा होने के कारण सावधानी संबंधी तैयारियां पूरी करने के बाद ही धर्म स्थलों को खोलना उचित होगा। इन सावधानियों को सुनिश्चित करने में दो तीन सप्ताह का समय लगेगा। 

अत: इसके उपरांत ही धर्मस्थल आम जनमानस के लिए खोले जाएंगे। इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया। जिलाधिकारी साथ हुई मॉल, होटल तथा रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक में यह तय हुआ कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी सभी स्थानों पर मॉल, होटल एवं रेस्टोरेंट खोले जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए शर्तों का पूरा पालन करना होगा। 

कार्यालय तथा अन्य कार्य स्थलों पर भी काम करने की अनुमति दी गई है पर वह भी शर्तों के साथ। जिन लोगों में कोई लक्षण नहीं होगा केवल उन्हें ही कार्यालय परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। खास तौर पर ड्राइवरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। पूरी तरह से सैनिटाइजेशन होगा। सभाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी।
 
गणमान्य लोगों ने कहा
सभी धर्मों के बड़े त्यौहार निकल चुके हैं। सभी ने पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन किया है। ऐसे में अभी आगे भी जनहित में कुछ समय के लिए यथा स्थिति रखी जाए। दर्शनार्थियों में बच्चे और बुज़ुर्गों का प्रवेश रोकना, सैनिटाजर का नियमित इस्तेमाल, भीड़ का नियंत्रण सभी चुनौती पूर्ण है। दो सप्ताह बाद बैठक में आगामी फैसला होगा।
-धीरशान्त दास, इस्कॉन प्रचारक

बैठक में बताया गया कि धर्म स्थल में एक साथ 5 लोग ही जा सकेंगे।  मस्जिदें खुलने के बाद नमाजियों की भीड़ को रोक पाना मुश्किल होगा। इसके साथ ही गाइडलाइन में कुछ इंतजाम की भी बात कही गई है, जिन्हें पूरा किया जाना है। ऐसे हालात में 8 जून से मस्जिदें खोल पाना संभव नहीं है। आठ 10 दिन बाद फिर बैठक बुलाने की बात कही है। उसमें जो निर्णय होगा उसके मुताबिक ही चलेंगे।
-सैयद मासूम अली, शहर इमाम

जनहित में गिरिजाघर में ऑनलाइन प्रार्थना की जा रही है। पीलीकोठी चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैठकर प्रार्थना करते हैं। सिर्फ पांच लोगों की अनुमति देना व्यवहारिक नहीं है। दुआएं घर पर रहकर करा सकते हैं। हम आगामी माह तक भी सहयोग करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

-पादरी पाल सारस्वत

शॉपिंग मॉल, होटलों, रेस्टोरेंट में यह रखने होंगे नियम 
- सीसीटीवी एक्टिव रहने चाहिएं
- सैनिटाइजर एवं इन्फ्रारेड थर्मामीटर की यथासंभव इंतजाम
- फेस कवर, मास्क पहने हुए ही व्यक्ति या स्टाफ कर्मी को प्रवेश
- समूह को बांटना होगा
- अन्य बीमारी से ग्रस्त कर्मियों को फ्रंट लाइन पर नहीं लगाया जाएगा
- पार्किंग पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
- एयर कंडीशन 24 से 30 डिग्री पर
- फूट कोर्ट में सीटिंग क्षमता से पचास प्रतिशत से अधिक लोगों को बैठन मंजूरी नहीं
- भोजन आर्डर देने में भी संपर्क विहीन प्रक्रिया अपनाएंगे
- ग्राहक के टेबल छोड़ते ही उसे सैनिटाइज किया जाएगा
- गेमिंग जोन, सिनेमा हाल बंद रहेंगे
- रूम सर्विस में कमरे के गेट पर खाने के पैकेट रखे जाएंगे
- रेस्टोरेंट में डिस्पोजल मेन्यू का प्रयोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें