फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड पर फेंकी पीपीई किट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा पुल के निकट नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में रविवार को इस्तेमाल की गई पीपीई किट, मॉस्क, ग्लब्स और शूज कवर मिलने से हड़कंप मच गया। ग्लब्स और पीपीई किट को कूड़े बीनने वाले उठाकर ले गए। पीपीई किट नीले रंग की हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है उनके अस्पतालों में सफेद रंग की किट इस्तेमाल होती है। मेरठ और गाजियाबाद की कंपनियां इस्तेमाल किट और बायोमेडिकल वेस्ट लेकर जातीं हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद में कोविड एल 1 और एल 2 श्रेणी के अस्पतालों के अलावा करीब 48 निजी अस्पताल खुले हैं। निजी अस्पतालों में मरीजों का आपरेशन करने वाले डाक्टर और स्टाफ कर्मी भी पीपीई किट पहन रहे हैं। नगर निगम के सफाई कर्मी और एंबुलेंस के चालक भी इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। इस्तेमाल होने वाली पीपीई किट कोरोना संक्रमण फैलने के लिहाज से खतरनाक है। इसलिए किट का बायोमेडिकल वेस्ट के साथ निस्तारण करने का प्रावधान है, लेकिन कई अस्पताल घोर लापरवाही कर रहे हैं। ग्लब्स, शूज कवर और पीपीई किट को सामान्य कूड़े के साथ फेंक रहे हैं। अस्पतालों की लापरवाही से संक्रमण फैलने का खतरा बना है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किट किसने फेंकी इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें