फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आसमान से राहत की बारिश, नाै डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मानसून आने होने के बाद रविवार को पहली बार झमाझम बारिश हुई। दिनभर में 22.2 मिलीमीटर बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं 24 घंटे में अधिकतम तापमान में नाै डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही काले घने बादल छाए हुए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बारिश शुरू हुई। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश दोपहर करीब दो बजे तक होती रही। रात 11 बजे फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बारिश राहत लेकर आई।
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को इस मानसून की सबसे अधिक बारिश हुई। इसकी वजह से अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में सुबह नमी 78 फीसदी थी, जो बारिश की वजह से शाम को बढ़कर 90 फीसदी हो गई। पूरब से पश्चिम दिशा में हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मानसून के पहले चरण में अच्छी बारिश होती है। अभी अगले दो दिन मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है। अभी तापमान सामान्य से कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें