फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हल्द्वानी का सफर भी सुकून भरा

Mon, 19 Sep 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
एसी बसें
विज्ञापन
दिल्ली और बरेली के बाद यात्रियों को हल्द्वानी का सफर भी सुकून भरा होगा। मुरादाबाद से हल्द्वानी के लिए एसी बस सेवा शुरू हो गई है। इस एसी बस का किराया साधारण बस से 51 रुपये अधिक है। यात्रियों को कूल-कूल सफर के लिए सिर्फ 163 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि साधारण बस का किराया 112 रुपये है।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज एसी बसों की संख्या में लगातार इजाफा करने में लगा है। पिछले दिनों मुरादाबाद डिपो को चार एसी बसें मिली। इनका संचालन बरेली-कौशांबी और मुरादाबाद-कौशांबी के बीच शुरू हो चुका है। 

दो दिन पहले मुरादाबाद के हिस्से में एक और एसी बस आई है। इसका संचालन शनिवार से मुरादाबाद से हल्द्वानी के बीच किया जा रहा है। एआरएम मुरादाबाद संदीप नायक ने बताया कि मुरादाबाद से हल्द्वानी के लिए एसी बस सेवा शुरू हो गई है। ये बस रामपुर, रुद्रपुर के रास्ते हल्द्वानी तक जाएंगी। इसका किराया 163 रुपये है। जो साधारण बस से सिर्फ 51 रुपये अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें