फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज सब रजिस्ट्रार कार्यालय में होगा रजिस्ट्री कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ई-रजिस्ट्री के विरोध में लगातार चौथे दिन सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कार्य ठप रहा। वकीलों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर धरना दिया। हालांकि तहसील बार एसोसिएशन ने शुक्रवार सुबह से बैनामों का रजिस्ट्री कार्य शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह तहसील बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें बार पदाधिकारियों ने कहा कि ई-रजिस्ट्री से भविष्य में विधि व्यवसाय प्रभावित होगा। इस के बाद पदाधिकारी सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। वहां सब रजिस्ट्रार से मिलकर रजिस्ट्री कार्य नहीं होने के बारे में बताया। वकीलों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बरामदे में बैठकर ई-रजिस्ट्री के विरोध में सांकेतिक धरना दिया। बृहस्पतिवार शाम बार अध्यक्ष के चेंबर पर आंदोलन की समीक्षा को लेकर बैठक हुई। इसमें वकीलों ने सुझाव पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह व महासचिव सुनील कुमार ने शुक्रवार को बैनामों की रजिस्ट्री करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि ई रजिस्ट्री का विरोध लगातार जारी रहेगा। इस संबंध में सब रजिस्ट्रार प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि जून में राजस्व वसूली का लक्ष्य सात करोड़ छह लाख रुपये का है। अब तक 43 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो पाया है। सब रजिस्ट्रार के अनुसार लगातार चार दिन तक रजिस्ट्री कार्य बंद रहने से लगभग 70 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें