फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जर्जर विद्युत तार बदलवाने के लिए सपा विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मुंडिया राजा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर पहुंचे सपा विधायक से ग्रामीणों ने बिजली से जड़ी समस्याएं बताईं। उन्होंने जर्जर तार बदलवाने और निर्धारित शिड्यूल की पूरी बिजली मिलने की मांग उठाई।
विज्ञापन

स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान मुंडिया राजा गांव में मलिक समाज के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में विधायक से मिलने ग्रामीण भी आ गए। ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन देकर बिजली के जर्जर तारों को बदलवाने, करनगांव के जंगल में निजी नलकूपों को शिड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति कराने, जल जीवन मिशन के तहत गांव में बने अधूरे ओवरहेड टैंक को पूरा कराने व उखड़ी सड़कों को ठीक कराने की मांग की। सपा विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विद्युत निगम, पंचायतीराज विभाग व जलनिगम के अधिकारियों से बात की और सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में हाजी हसमत अली, इरशाद हुसैन, दिलशाद हुसैन,शराफत हुसैन, जाकिर हुसैन, सगीर मलिक, सलमान मलिक, दिलावर सलमानी, महबूब इदरीसी व सत्तार कस्सार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें