पुरानी तहसील परिसर में उसके आसपास के व्यापारी अपना वाहन काफी पहले से वहां खड़ा करते रहेे हैं। शहर निवासी व्यापारी रुचिन कत्याल ने बताया कि रोज की तरह जब वह अपने दो पहिया वाहन को खड़ा करने जा रहे थे तब वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने को भाजपा का पदाधिकारी बताते हुए दस रुपये पार्किंग शुल्क मांगा।
आरोप है कि जब उसने पार्किंग नि:शुल्क होने की बात कहते हुए भाजपा पदाधिकारी विशाल सिंह गोलू से पार्किंग ठेके की कॉपी और पार्किंग रसीद मांगी तो वह उनसे अभद्रता, हाथापाई और गालीगलौज करने लगा। व्यापारी ने बताया कि विशाल भाजपा मध्य नगर में मंडल महामंत्री है। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। व्यापारी ने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।