फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी दागदार: खनन माफिया दिलशाद बुर्का पहन पहुंचा था अदालत, कोर्ट मोहर्रिर ने नहीं दी थी सूचना, अब गिरी गाज

Sat, 22 Oct 2022 12:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर को एसडीएम परमानंद और खनन अधिकारी अशोक कुमार पर खनन माफिया और उनके गुर्गों ने हमला कर खनन से लदे डंपर छुड़ा लिए थे। इस मामले में पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में दिलशाद फरार चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमले में आरोपी 50 हजार के इनामी दिलशाद के सरेंडर करने के मामले में कोर्ट मोहर्रिर की लापरवाही सामने आई है। एसएसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट मोहर्रिर को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर को एसडीएम परमानंद और खनन अधिकारी अशोक कुमार पर खनन माफिया और उनके गुर्गों ने हमला कर खनन से लदे डंपर छुड़ा लिए थे। इस मामले में पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस 18 आरोपी जेल भेज चुकी थी, लेकिन ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी दिलशाद फरार चल रहा था।

Trending Videos

डीआईजी ने उस पर पचास हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी थी। 18 अक्तूबर को वह बुर्का पहनकर कोर्ट पहुंचा और उसने अपने अधिवक्ता की मदद से कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।

एसएसपी हेमंत कुटियाल ने इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अभियोजन अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए थे। जांच में कोर्ट मोहर्रिर की लापरवाही सामने आई। आरोपी ने सरेंडर के लिए कोर्ट में अपने अधिवक्ता के जरिये कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। बावजूद इसके कोर्ट मोहर्रिर अमित कुमार बालियान ने इसकी जानकारी संबंध थाने और अधिकारियों को नहीं दी। जिस कारण दिलशाद सरेंडर कर जेल जाने में कामयाब हो गया। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने सीजेएम कोर्ट में तैनात मोहर्रिर अमित कुमार बालियान को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

दिलशाद को रिमांड पर लेगी पुलिस, खुल सकते हैं सफेदपोशों के नाम खनन माफिया दिलशाद को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके बाद इस मामले में अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। आरोपी दिलशाद ने पुलिस को चकमा देकर 18 अक्तूबर को कोर्ट में सरेंडर किया था। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वीडियो फुटेज के जरिये नौ और लोगों की पहचान हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें