फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जर्जर स्कूल भवनों पर लगाए जाएंगे लाल निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के जर्जर स्कूल भवनों को चिह्नित कर उन पर लाल निशान लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारियों) को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के तहत जिले के सभी पुराने और क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों का सर्वे जल्द कराया जाएगा। बीएसए अमित सिंह ने बताया कि जिन स्कूलों के भवन जर्जर और खतरनाक स्थिति में पाए जाएंगे, उन्हें लाल और क्रॉस के निशान से चिह्नित कर उपयोग से बाहर किया जाएगा। ऐसे भवनों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।
उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान पुराने भवनों की छत, दीवार या अन्य हिस्से कमजोर होने के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसको देखते हुए बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों का तत्काल निरीक्षण कर जर्जर भवनों की सूची तैयार करें और रिपोर्ट विभाग को भेजें।
विज्ञापन

00

252 स्कूल भवन पहले से जर्जर
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में 252 स्कूल भवन पहले से जर्जर घोषित किए जा चुके हैं। इन भवनों को पहले ही चिह्नित किया गया है, जबकि अब अन्य स्कूलों का दोबारा सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें