फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नवजात मौतों का रिकॉर्ड एक पोर्टल पर, समीक्षा दूसरे पर... 202 का अंतर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नवजातों की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग के पास जानकारी तो पहुंच रही है, लेकिन उसका पूरा रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज नहीं हो रहा। मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों में एक अप्रैल से नौ सितंबर तक जन्म से 28 दिन के भीतर 621 नवजातों की मौत एचबीएनसी रिपोर्ट में दर्ज हैं। दूसरी ओर एमपीसीडीएसआर पोर्टल पर इसी अवधि में कुल बाल मृत्यु की केवल 419 रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। यानी दोनों रिपोर्टिंग व्यवस्थाओं के आंकड़ों में 202 का अंतर है। यह अंतर मौतों की जानकारी मिलने और उसकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग के बीच की खाई को उजागर करता है।
विज्ञापन


दोनों व्यवस्थाओं के आंकड़ों में अंतर का एक उदाहरण फतेहपुर जिले में भी सामने आ चुका है। मौतों की जानकारी होने के बावजूद उनका पूरा ब्योरा दूसरे पोर्टल पर दर्ज नहीं था। मुरादाबाद मंडल में भी यही स्थिति नजर आ रही है। संभल में एचबीएनसी रिपोर्ट में 199 नवजात मौतें दर्ज हैं, जबकि एमसीडीएसआर पर कुल मौतों की संख्या 79 है। रामपुर में 87 के मुकाबले 27, मुरादाबाद में 155 के मुकाबले 142 और बिजनौर में 122 के मुकाबले 113 मौतें दर्ज हैं। अमरोहा में दोनों आंकड़े 58 हैं। मौतों की जानकारी मिलने के बाद भी उनकी समीक्षा और कारणों की पहचान अधूरी रहना स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर नवजातों की सेहत की जानकारी लेती हैं। एचबीएनसी यानी घर पर नवजात की देखभाल कार्यक्रम के तहत जन्म के बाद 42 दिन तक बच्चों की निगरानी की जाती है। इस दौरान नवजात की मौत होने पर उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचती है। इसके लिए अलग से रिपोर्ट तैयार होती है। वहीं एमपीसीडीएसआर पोर्टल पर अस्पताल और घर दोनों जगह होने वाली बच्चों की मौतों का रिकॉर्ड दर्ज किया जाता है। मौतों के कारणों की समीक्षा भी इसी व्यवस्था का हिस्सा है।

वर्जन

रिपोर्टिंग व डाटा फीड करने वाली टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों में अंतर नहीं होना चाहिए, जिससे बाल मृत्यु की सही समीक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें