फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में टूटा रिकॉर्ड, टीकाकरण 46 हजार के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड दो दिन बाद ही टूट गया। बुधवार जिले में एक दिन में सबसे अधिक 46886 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इसमें दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या सबसे अधिक रही, जबकि 17 जनवरी को जिले में सर्वाधिक 44015 लोगों का टीकाकरण किया गया था।
विज्ञापन

इन दिनों प्रशासनिक अमले का पूरा जोर टीकाकरण पर है। रोजाना शाम को दिनभर के टीकाकरण की समीक्षा हो रही है। लापरवाही बरतने वालों के एक दिन के वेतन भी रोका जा रहा है। इस मानीटरिंग और सख्ती से टीकाकरण में तेजी आई है। बुधवार को जिले में टीकाकरण के लिए 413 सत्र आयोजित किए गए। जहां 46886 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। ये संख्या अब तक की सबसे अधिक है। इसमें पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 12150 रही, जबकि 27739 लोगों ने दूसरी डोज लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि बुधवार को रिकॉर्ड 46886 लोगों का टीकाकरण किया गया। ये अब तक की सबसे अधिक संख्या है।
बीस लाख के पार पहुंचा पहली डोज का आंकड़ा
मुरादाबाद। जिले में एक साल से चल रहे टीकाकरण अभियान ने बीस लाख का आंकड़ा छू लिया। बुधवार को पहली डोज का आंकड़ा बीस लाख के पार पहुंच गया। जिले में पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 20,01,701 हो गई है। वही दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 11,48,173 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मोहल्लों में जाकर टीम ने किया टीकाकरण
मुरादाबाद। आमतौर पर केंद्रों पर मौजूद रहने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार मोहल्लों में जाकर टीकाकरण किया। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने टीम के साथ हैलेट रोड पर टीका कराया गया। सड़क के किनारे रहने वाले परिवारों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें