फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सगी बहनों से छेड़खानी, विरोध पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र में पैदल जा रही दो सगी बहनों को तीन सगे भाइयों ने घेर लिया। आरोप है कि उनके साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक बहन घायल हो गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

डिलारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह अपनी बहन के साथ जटपुरा जा रही थी। मेरी बहन फोन पर बात करते हुए आगे चल रही थी। इसी दौरान रास्ते में गन्ने के खेत से तीन सगे भाई निकल आए और उन्होंने मेरी बहन को गन्ने के खेत में खींच लिया और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। युवती अपनी बहन को बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट की और चाकू से हमला किया। पीड़िताओं के शोर मचाने पर लोग मौके पर जुटे तो आरोपी भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की जांच की जा रही है। दोनों परिवारों में पहले से मुकदमेबाजी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें