मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार सुबह से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। 21 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार और 23 जुलाई शिवरात्रि है। बुधवार शाम चार बजे तक हाईवे पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर छोटे वाहनों के संचालन भी रोक लगा दी जाएगी।
सावन के दूसरे सोमवार को लेकर पुलिस अलर्ट है। शुक्रवार सुबह आठ बजे से हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन में छोटे वाहन चल रहे हैं जबकि दिल्ली से मुरादाबाद की ओर आने वाली लेन में कांवड़िये और उनके वाहन चल रहे हैं। टीआई अनुराधा सिंघल ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर हाईवे पर छोटे वाहनों का संचालन भी बंद कर दिया गया है। रूट डायवर्जन की व्यवस्था इस बार 23 जुलाई की शाम चार बजे तक लागू रहेगी।
-
रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद रामपुर के शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जा रहा है। इस मार्ग से वापस आ रहे हैं
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन मुरादाबाद से वाया बिलारी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर, सिकन्दराबाद होते हुए मेरठ व दिल्ली को भेजा जा रहा है। इसी मार्ग से वापस आ रहे हैं। यह व्यवस्था 23 जुलाई की शाम चार बजे तक लागू रहेगी।