ठाकुरद्वारा। गांव लालापुर पीपलसाना निवासी रवि सैनी ने सोमवार को देर शाम तनाव सल्फास खा लिया था। उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। भारी ग़मगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव निवासी जसवंत सिंह के पुत्र रवि सैनी (25) की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर नाराजगी हो गई थी। जिस पर पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसने पत्नी को वापस बुलाने का काफी प्रयास किया लेकिन पत्नी वापस नहीं आई। उसने ससुराल आने से मना कर दिया था। इस पर तनाव में आकर रवि सैनी ने सोमवार को घर में रखा सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन पहले उसे लेकर नगर के सरकारी अस्पताल में आये। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया था। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव घर पर पहुंचा। भारी ग़मगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बारे में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि नगर के सरकारी अस्पताल में रवि सैनी के पिता ने दिए बयान में उसके जहर खाने की वजह पत्नी के मायके से न आना बताई थी।