कुंदरकी। ब्लॉक सभागार कुंदरकी एवं मूंढापांडे में शुक्रवार को राशन कार्ड वितरण शिविर लगा। पूर्ति विभाग की ओर से कुंदरकी ब्लॉक में 260 लाभार्थियों और मूंढापांडे ब्लॉक में 270 लाभार्थियों को पात्र गृहस्थी राशन कार्ड वितरित किए गए। शिविर में विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि एक वर्ष से वंचितों के राशन कार्ड बनवाए जा रहे हैं।
केंद्र सरकार की तरफ से फ्री राशन की व्यवस्था कोविड काल से लगातार चल रही है, जोकि इसी प्रकार से आगे भी जारी रहेगी। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की नीति है कि बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गाें को सरकारी योजनाओं में बराबर का हिस्सा मिले।
उन्होंने पूर्ति विभाग के अफसरों से भी अपील करते हुए कहा कि राशन वितरण जितना पारदर्शी होगा, उतना ही बेहतर होगा। मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह, पूर्ति निरीक्षक बिलारी शैलेंद्र सिंह, संतोष कुमार, राजेंद्र सिंह व अमरीश यादव आदि उपस्थित रहे।